खितौला थाना क्षेत्र स्थित सिहोरा डुंडी रोड पर कुर्रे पिपरिया के पास ट्रेन से कटकर करीब 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पीएम के लिए भिजवाकर मामले को जांच में लिया है। जीआरपी पुलिस ने गुरुवार सुबह नो बजे बताया की अज्ञात व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस हुलिए के अनुसार सिनाख्त के प्रयास कर रही है।