कोल: स्वर्ण जयंती नगर से पुलिस ने शातिर अभियुक्त किया गिरफ्तार, कब्जे से फर्जी आधार कार्ड व अन्य कागज़ात/सामान किया बरामद
Koil, Aligarh | Apr 19, 2024 थाना महुआखेड़ा पुलिस टीम के द्वारा शुक्रवार को कूट रचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी के उद्देश्य से प्रयोग करने के संबंध में अभियुक्त अंकित शर्मा पुत्र राकेश कुमार शर्मा को स्वर्ण जयंती नगर से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से फर्जी आधार कार्ड व अन्य कागजात व सामान पुलिस के द्वारा बरामद किया है। पुलिस ने कार्रवाई कर अभियुक्त को जेल भेज दिया है।