बिंद: प्रखंड संसाधन केंद्र बिंद में क्विज और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
Bind, Nalanda | Mar 22, 2025 बिंद प्रखंड स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में बिहार दिवस पर शनिवार को सुबह 11 बजे बच्चों के बीच क्विज व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया. बीआरसी भवन को नीली रोशनी से सजाया गया। क्विज प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय मोहद्दीपुर के छात्रा राधिका कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिशुनपुर के अनंत कुमार दूसरा स्थान प्राप्त किया।