परिहार: बेला पुलिस ने तोड़ा नशे का अड्डा, मच्छपकौनी से 120 बोतल कफ सिरप बरामद की
बेला थाना क्षेत्र के मच्छपकौनी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर शेख परवेज और उसके भाई मोहम्मद शब्बीर उर्फ राजा को 120 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने दोनों का मोबाइल भी जप्त किया। जानकारी के मुताबिक आरोपी घर से ही नशीली कफ सिरप बेचते थे