बीना: नगर में सिंधी समाज ने धूमधाम से मनाई झूलेलाल जयंती, सिंधी कॉलोनी स्थित धर्मशाला से निकल गई शोभायात्रा
Bina, Sagar | Apr 11, 2024 सिंधी समाज ने नगर में श्री झूलेलाल जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई। जिसके चलते सिंधी समाज के द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आखिरी दिन बुधवार की देर शाम शोभा यात्रा निकाली गई,जो देर रात पाठक वार्ड स्थित झूलेलाल मंदिर पर समाप्त हुई। आपको बता दें कि झूलेलाल जयंती के अवसर पर नगर में सिंधी समाज ने तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया गया था।