बीना: खुरई रोड स्थित अंधे मोड़ पर दुर्घटनाओं का मामला, विधायक के हस्तक्षेप के बाद मोड़ को सीधा करने की कवायद जारी
Bina, Sagar | Mar 15, 2024 खुरई रोड स्थित कुरुवा मोड पर 2 दिन पहले हुई सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची विधायक निर्मला सप्रे ने प्रशासनिक अधिकारियों को अंधे मोड़ को सीधा करने एवं अन्य व्यवस्थाएं करने की हिदायत दी थी, जिसके बाद एन एच अधिकारियों की मौजूदगी में सड़क के किनारे लगी झाड़ियां एवं अतिक्रमण को हटाया जा रहा है और आज फिर एन एच इंजीनियर ए के जड़िया मौके पर पहुंचे।