मनिहारी: बालमुकुंद टोला में हरिनाम संकीर्तन के लिए निकाली गई कलश शोभायात्रा, 551 कुंवारी कन्याओं और श्रद्धालुओं ने लिया भाग
बालमुकुंद टोला गांव में हरिराम संकीर्तन को लेकर कलश शोभा यात्रा निकाली गई। 551 कुंवारी कन्या एवं श्रद्धालु महिलाओं ने भाग लिया। मुखिया गोपाल प्रसाद सिंह द्वारा फीता काटकर कलश शोभायात्रा की शुभारंभ की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ किया गया है। हरिनाम संकीर्तन में 5 कीर्तन मंडली भाग ले रहे हैं।