फारबिसगंज में एसडीओ डीएसपी के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। शुक्रवार को 12 बजे से बड़ी संख्या में वाहनों की जांच की गई। सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। खास कर के बिना हेलमेट वालों पर कार्रवाई की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।