दसवां मील के पास कार ने टोस्ट लेकर लौट रही दो मासूमों को कुचला, मौके पर मौत
सतना। जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ीखेरा-कालिंजर स्टेट हाईवे पर स्थित दसमा मील के पास मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूम बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि दोनों बालिकाएं सड़क से काफी दूर जा गिरी और मौके पर हुई दर्दनाक मौत।