ग्वालियर गिर्द: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में बुजुर्ग को आजीवन कारावास की सजा
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले बुजुर्ग को जिला एवं सत्र न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा ग्वालियर के विशेष सत्र न्यायालय ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले 68 साल के बुजुर्ग हजरत अली को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 11 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। महज 8 माह में मामले की ट्रायल पूरी कर कोर्ट ने दोषी को सजा काटने के लिए जेल भेज दिया है।