मां नर्मदा प्रकट उत्सव के अवसर पर रविवार को खालवा के माँ नर्मदा मंदिर पर विशेष पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक रूप में साज सज्जा की गई। दोपहर 12 बजे मां नर्मदा की महा आरती के साथ प्रसादी का वितरण किया गया । मां नर्मदा के भक्तो द्वारा नर्मदा अष्टक पाठ पढ़ा गया साथ ही महिला मंडल द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गईं।