नैनवां: देई कस्बे के दिव्य श्री श्याम मंदिर पर पुत्रदा एकादशी के अवसर पर श्याम बाबा के दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
Nainwa, Bundi | Aug 16, 2024 देई कस्बे के दिव्य श्री श्याम मंदिर पर पुत्रदा एकादशी के अवसर पर श्याम बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। अलसुबह से ही मंदिर में श्याम बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मंदिर पुजारी ने विशेष फूलों से श्याम बाबा का श्रृंगार किया। रात्रि को भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा।