पश्चिमी चंपारण जिला अंतर्गत लौरिया के हनुमान चौक पर सिलेंडर विस्फोट कांड में झुलसी महिला की मौत, परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम किया। हनुमान चौक स्थित यूनियन बैंक के समीप 27 फरवरी को हुए भीषण गैस सिलेंडर विस्फोट कांड में गंभीर रूप से झुलसी एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका ने बुधवार को गोरखपुर के अस्पताल में दम तोड़ दिया।