मथुरा: 8 महीने से सुनवाई न होने पर जलनशील पदार्थ लेकर बच्चों के साथ डीएम कार्यालय पहुंची महिला, पुलिस में मचा हड़कंप
जमीन विवाद में लगातार 8 महीने से प्रशासनिक दफ्तरों के चक्कर लगाकर परेशान महिला जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची जहां वह रोने भी लगने लगी और बैग में रखे जलनशील पदार्थ को अपने ऊपर डालने लगी दो बच्चों के साथ पहुंची महिला का आरोप है कि 8 महीने से वह परेशान है उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही इसको लेकर पुलिस में हड़का मच गया जैसे तैसे पुलिस ने उसे समझाया