बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के कस्बा कछला में शनिवार तीन बजे के आसपास द गंगा एकेडमी में जिला गंगा समिति बदायूं एवं सामाजिक वानिकी प्रबंधन बदायूं के संयुक्त तत्वाधान में माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा संरक्षण एवं जन-जागरूकता को लेकर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गंगा स्वच्छता अभियान पर आधारित नुक्कड़ नाटक विशेष आकर्षण का केंद्र रहा ।