केिशनपुर: क्योटापट्टी से किशनपुर थाना पुलिस ने 770 बोतल विसकफ सिरप के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार
दिनांक-08.09.2024 के रात्रि मेंं गुप्त सूचना मिली थी कि थानाक्षेत्र के ग्राम-क्योटपट्टी वार्ड नं0-06 निवासी मो0 उमर फारूक अपने घर में प्रतिबंधित मादक पदार्थ (कोडिन युक्त कफसीरफ) का भंडारण किये हैं, जिसे अपने अपाची मोटरसाईकिल से कहीं खपाने के फिराक में है। प्राप्त सूचना पर आवश्यक कार्रवाई हेतु एक टीम का गठन कर सूचना का सत्यापन कराया गया।