सुमेरगंज में आज शुक्रवार की सुबह करीब 10:00 बजे सड़क पार करते समय साइकिल सवार खेवराजपुर मजरे असेना गांव निवासी ज्ञानचंद पाल को इनोवा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ज्ञानचंद पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए सीएचसी रामसनेहीघाट ले जाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।