ग्वालियर गिर्द: भिंड के मालनपुर से गोवंशों को लेकर इंदौर जा रहे ट्रक को पीतांबरा ढाबे के पास पुलिस ने पकड़ा,3 लोगों को किया गया गिरफ्तार
ग्वालियर भिंड के मालनपुर से गोवंश को लेकर इंदौर जा रहे एक ट्रक को पुलिस ने पकड़ा है। इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। संभावना है कि यह लोग इस गोवंश को काटने के लिए ट्रक में भरकर ले जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पीतांबरा ढाबे के पास हाईवे पर सिरोल पुलिस ने ट्रक को रोका ।