ग्वालियर गिर्द: जन सहयोग सेवा समिति ने हजीरा चौराहा पर किया प्याऊ का शुभारंभ
ग्वालियर हिंदू नव वर्ष गुड़ी पड़वा पर जन सहयोग सेवा समिति ने हजीरा चौराहे पर मंगलवार को एक प्याऊ का शुभारंभ किया। यहां लोगों को भीषण गर्मी में शीतल जल प्रदाय किया जाएगा। इसके लिए सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक एक महिला की तैनाती की गई है। इस महिला को जन सहयोग सेवा समिति की तरफ से पारिश्रमिक भी दिया जाएगा।