फतेहाबाद: फतेहाबाद की जाट धर्मशाला में पहुंचे जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला, कांग्रेस पर साधा निशाना
फतेहाबाद की जाट धर्मशाला में आज जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला पहुंचे और पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि बहुत जल्द उनकी पार्टी के द्वारा लोकसभा की 10 सीटों पर अपनी उम्मीदवार घोषित कर दिए जाएंगे। वहीं किसानों के विरोध को लेकर बोलते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि किसानों के भेष में राजनीतिक पार्टियों के लोग है।