फारबिसगंज: फारबिसगंज नगर परिषद की मुख्य पार्षद वीणा देवी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित.
फारबिसगंज नगर परिषद की मुख्य पार्षद वीणा देवी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में स्थाई समिति के सदस्य एवं प्रतिनिधि मौजूद थें. इस मौके पर मुख्य पार्षद ने कहा कार्यपालक पदाधिकारी से नाजिर बही की मांग की गई है लेकिन अधिकारी द्वारा उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. इस मौके पर स्थाई समिति के सदस्यों ने भी अधिकारियों के कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाया.