कार नंबर MH 46 BZ 8988 जौनपुर निवासी नवीन सिंह,वर्तिका सिंह पत्नी सुनील सिंह, सुनील कुमार, एक अन्य महिला और एक मासूम समेत कुल पांच लोग महाराष्ट्र की ओर जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार डिवाइडर से टकरा गई और अनियंत्रित होकर पलट गई |प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डिवाइडर से टकराने के बाद कार कई फीट तक उछल गई।