मिलक: दिल्ली लखनऊ हाइवे 24 पर ट्रेक्टर ट्रॉली चालक ने मारी बाइक सवार को टक्कर, बाइक चालक समेत बाइक पर बैठीं उनकी पत्नी घायल।
Milak, Rampur | Feb 6, 2024 कोतवाली मिलक छेत्र के दिल्ली लखनऊ हाइवे 24 पर एक तेज़ रफ़्तार ट्रेक्टर ट्रॉली चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि बाइक सवार समेत बाइक पर बैठीं उनकी पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गई । घटना की सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए मिलक स्वास्थ केंद्र के लिए भेजा हैं । ट्रेक्टर चालक को हिरासत में लेकर पुलिस घटना की जांच करने में जुट गई है ।