सहजनवा: सहजनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कसरवल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग की हुई मौत
सहजनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कसरवल के पास साइकिल से जा रहे 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को, किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, व पूरे मामले की जान शुरू कर दी।