राजगढ़ थाना क्षेत्र के धुरकर स्थित दिव्यांग ज्वेलर्स की दुकान में मंगलवार व बुधवार की देर रात चोरों ने सटर तोड़कर चोरी की चोर दुकान से 30 ग्राम सोना और 2 किलो चांदी लगभग 5 लाख के सोने चांदी के आभूषण और 12000 नगद चुरा ले गए। दुकानदार दिनेश ने बताया कि मंगलवार की शाम 5:00 बजे दुकान बंद की थी बुधवार की सुबह 9:00 बजे बगल के दुकानदार ने सूचना दी की चोरी हो गई है।