सोनो: सोनो व चकाई के कौशल युवा प्रशिक्षण केंद्र में शत-प्रतिशत उपस्थिति पर मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
Sono, Jamui | Feb 17, 2026 चकाई एवं सोनो प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कौशल युवा प्रशिक्षण केंद्र में मंगलवार को दो बजे प्रेरणादायक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण अवधि के दौरान शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले दर्जनों मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में केंद्र के निदेशक सुनील कुमार ने चयनित विद्यार्थियों को मेडल देकर उनका उत्