दुधि: एनटीपीसी परियोजना प्रमुख बोले- ऊर्जा उत्पादन में नए कीर्तिमान, विंध्याचल की प्राथमिकता विस्थापित कल्याण और पर्यावरण संरक्षण
सोनभद्र में एनटीपीसी की विंध्याचल परियोजना एशिया की सबसे बड़ी और विश्व की आठवीं सर्वाधिक विद्युत उत्पादन वाली परियोजना है। इसकी वर्तमान उत्पादन क्षमता 4783 मेगावाट है, जो कोयला, सौर और हाइड्रो स्रोतों से बिजली उत्पन्न करती है। परियोजना प्रमुख संजीव कुमार साहा ने उमंग भवन में मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए यह जानकारी दी