पीपलदा: इटावा क्षेत्र में लगातार बारिश से किसानों के खेत जलमग्न, सोयाबीन की फसल गलने की कगार पर, हालात खराब
Pipalda, Kota | Jul 16, 2025 इटावा और आसपास के क्षेत्रों में पिछले दो-तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश ने एक बार फिर किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। बुधवार दोपहर 3 बजे जिधर देखो उधर खेत जलमग्न दिखाई दे रहे हैं और सोयाबीन की बुआई की गई फसलें सड़ने लगी हैं। कई किसान दो बार बुआई कर चुके हैं, लेकिन लगातार बारिश और जलभराव ने फसलें पूरी तरह बर्बाद कर दी हैं।पानी की निकासी न होने के कारण