बांदा: खाईंपार मोहल्ले में महिला ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाई, इलाज के दौरान महिला की हुई मौत
Banda, Banda | Jan 4, 2025 बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के खाईंपार मोहल्ले में महिला ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली है। जिस पर इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है। मृतिका महिला के पति के मुताबिक महिला का दिमागी संतुलन में ठीक नहीं था। सूचना पर पहुंची पुलिस नें मृतिका के शव को अपने कब्जे मे लेकर पंचनामा भरने के बाद आज दिन शनिवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है।