लोहरदगा: जिला कृषि कार्यालय के आत्मा सभागार में पीएम किसान उत्सव दिवस मनाया गया
लोहरदगा दिनांक 28 फरवरी 2024 को,भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभुकों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ऑनलाइन पीएम किसान की 16 वा किस्त रिलीज के अवसर पर पीएम किसान उत्सव दिवस मनाया गया। इसमें जिले के अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा के साथ-साथ पी एम किसान लाभुक उपस्थित हुए।