कायमगंज: गांव कलौली महबुल्लापुर निवासी शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुँचा, 4 वर्षीय बेटे ने शहीद पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की
थाना नवाबगंज के गांव कलौली महबुल्लापुर निवासी कुलदीप यादव भारतीय सेना में हवलदार थे। लद्दाख के ग्लेशियर बर्फ में दबने से शहीद हो गए थे। शहीद कुलदीप यादव का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचा। हजारों की संख्या में लोग तिरंगा झंडा लेकर पहुंचे और भारत माता जय के नारे लगाए। उनके 4 वर्षीय बेटे राम ने अपने पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की जिससे सभी की आंखें नम हो गई।