भिवानी: पंडित नेकीराम शर्मा चौक के जीर्णोद्धार की मांग के साथ डीसी को लोगों ने दिया ज्ञापन
शहर के पंडित नेकीराम शर्मा चौक के जीर्णोद्धार की मांग को लेकर शुक्रवार को व्यापार मंडल के प्रधान जे.पी.कौशिक के नेतृत्व में शहर की विभिन्न संस्थाओं ने उपायुक्त साहिल गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर ब्राह्मण सभा के प्रधान किशन कौशिक, आदर्श ब्राह्मण सभा के प्रधान सुभाष फौजी व परशुराम सेना के अध्यक्ष अरुण गौड़ भी मौजूद थे।