बीना: अतिवृष्टि से हुए नुकसान को लेकर किसानों ने तहसील में किया प्रदर्शन, तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सोपा ज्ञापन
Bina, Sagar | Sep 13, 2024 क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश की चलते सोयाबीन एवं उड़द की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई। जिसके चलते आज बड़ी संख्या में किसान तहसील कार्यालय पहुंचे और किसानों ने किसान नेता इंदर सिंह के नेतृत्व में तहसील में प्रदर्शन कर जम कर नारेबाजी की और तीन सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार हेमराज मेहर को ज्ञापन सोपा है।