7 फरवरी शनिवार शाम 4बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।बाइक सवार महिला की गोद मे बैठा एक वर्षीय मासूम उछलकर सड़क मार्ग पर गिर गया। पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक की चपेट मे आने से कुचलकर मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र मे हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।