बरेली: परशुराम सेना ने चौकी चौराहा पर पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा के विरोध में ममता बनर्जी का फूंका पुतला
परशुराम सेना ने चौकी चौराहा पर पश्चिम बंगाल मे हुई हिंसा के विरोध में ममता बनर्जी का फूंका पुतला।पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार हत्याओं के विरोध में परशुराम सेना ने सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में कार्यकर्ता इकट्ठे होकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला चौकी चौराहा पर फूंका और ममता बनर्जी मुर्दाबाद के नारे लगाए।