हरदोई: चोरी के 11 हजार रुपयों के साथ विकास वर्मा गिरफ्तार,मिल कालोनी के पास दुकान में हुई थी 14 अप्रैल को चोरी
Hardoi, Hardoi | Apr 17, 2024 कोतवाली शहर में तैनात दरोगा प्रिंस कुमार ने अपनी टीम के सदस्यों के साथ विकास वर्मा पुत्र कल्लू उर्फ कल्ला वर्मा निवासी ग्राम भट्टापुरवा थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार किया है।इसने बनियानीपुरवा मोड पर मिल कालोनी के पास से दुकान में चोरी की थी।इसके पास से चोरी के 11 हजार रुपये बरामद किए गए है।पुलिस के मुताबिक इसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज था और यह वांछित चल रहा था।