झांसी: पहुज नहर के पास ईंट से भरे ट्रक ने स्कूटी सवार शिक्षिका को बुरी तरह रौंदा, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
Jhansi, Jhansi | Mar 23, 2026 पहुज नहर के पास ईंट से भरे ट्रक ने स्कूटी सवार शिक्षिका को बुरी तरह रौंदा , मेडिकल कॉलेज में भर्ती आपको बतादे झांसी के शिवपुरी राजमार्ग पर ईट से भरे ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को बुरी तरह रौंद दिया। घटना से वहां अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।