घोसी: विधायक रितुराज ने गोड़सर गांव के जगदंबा स्थान मंदिर में की पूजा, सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ
स्थानीय विधायक रितुराज कुमार रविवार को गोड़सर गांव पहुंचे। इस दौरान गांव स्थित जगदंबा स्थान पहुंचकर माता का दर्शन कर पूजा पाठ किया। पूजा पाठ के दौरान विधायक आसपास के ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्या से अवगत हुए एवं निराकरण करने का भरोसा दिलाया। तत्पश्चात गोड़सर गांव स्थित एक निजी आवास में पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देशानुसार जदयू का चल रहे सदस्यता