अमरोहा: डिडौली के ढकिया चमन निवासी युवक की सऊदी अरब में मौत, आठ महीने पहले नौकरी के लिए गया था, खाई में गिरने से हुआ हादसा
Amroha, Amroha | Apr 29, 2025 आपको बता दें कि अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र के गांव ढकिया चमन निवासी 22 वर्षीय युवक एजाज पुत्र याकूब की सऊदी अरब में गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों को सूचना दी गई। जिसके बाद युवक के परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार दोपहर एक बजे जानकारी देते हुए मृतक एजाज की मां सायदा ने बताया कि एजाज चार भाई और तीन बहनों में चौथे नंबर का था।