बनमनखी थाना परिसर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में बीते दिनों पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत के पहुंचने के दौरान आम लोगों ने बनमनखी क्षेत्र में स्मैक की धड़ल्ले से बिक्री और युवाओं में बढ़ते नशे के सेवन पर चिंता जताई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने थानाध्यक्ष को नशे के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया।