सिंघिया: करही गांव में आग लगने से एक घर जलकर राख, मवेशी की मौत, लाखों का नुकसान
करही गांव में आग लगने से एक घर जलकर खाक घटना के संबंध में बताया गया कि सोमवार की दोपहर समय करीब 2:00 अचानक एक घर में आग लग गई जिससे घर में रखें नगद रुपए और मवेशी, साइकिल, मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान जलकर बर्बाद हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। रामनरेश यादव ने बताया कि आगामी 28 तारीख को बेटी की शादी के लिए सभी तैयारी चल रही थी।