गुलाबगंज: गुलाबगंज क्षेत्र में एक पौधा मांं के नाम अभियान तहत वृहद स्तर पर पौधरोपण कार्य जारी
गुलाबगंज सहित विदिशा जिले में भी एक पौधा माॅ के नाम अभियान तहत वृहद स्तर पर पौधरोपण कार्य जारी है। जिले के नगरीय क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों, स्कूलो, आंगनबाड़ियों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो, शासकीय कार्यालयों के परिसरों सहित अन्य स्थलों पर पौधरोपण कर उन्हें संरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है।