नीम का थाना: शहीदी दिवस पर बच्चों ने खेतड़ी मोड़ पर भगत सिंह को अर्पित की पुष्पांजलि, सैनिक स्कूल में चयनित 5 बच्चों का हुआ स्वागत
नीम का थाना आर्यन चिल्ड्रन एकेडमी ने शनिवार को शहीदी दिवस पर अपने स्कूल के पांच विद्यार्थियों का सैनिक स्कूल एवं देवनारायण योजना में चयनित होने पर रैली के रूप में जुलूस निकाला। डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए बच्चों ने खेतड़ी मोड़ स्थित भगत सिंह चौक पर शहीद ए आजम भगत सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।