ढ़ोरकट्टा निवासी किसान रयसु राम पटेल के लगभग 6 एकड़ की धान मे अचानक आग लग गई।जिससे पूरी फसल जलकर बर्बाद हो गया है।किसान ने धान पकने के बाद उसे कटाई करवा कर अपने खलिहान में सुरक्षित रखा था।जिसे मंडी में बेचकर कर कर्ज चुकाने की तैयारी में था लेकिन अचानक लगी आग ने सब कुछ तबाह कर दिया।ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू तो पाया गया।तब तक 90% धान जल चुका था।