झांसी: विशाल मेगामार्ट के सामने गाय पकड़ने वाली नगर निगम की टीम की गाड़ी को दंपत्ति ने रोका, मचाया बवाल
Jhansi, Jhansi | Nov 10, 2025 सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के आवास विकास में बने विशाल मेगा मार्ट के सामने सोमवार की दोपहर उसे समय हड़कंप मच गया जब एक दंपत्ति द्वारा गाय पकड़ने वाली नगर निगम की टीम की गाड़ी को रास्ते में रोक लिया गया दंपति का आरोप था की टीम उनके घर में पाली गायों को पकड़ कर ले जा रही है वही टीम का कहना था कि गाय सड़क पर घूम रही थी टीम और दंपति के बीच काफी देर तक हंगामा हुआ।