सिरोंज: सिरोंज एसडीएम हर्षल चौधरी के खिलाफ न्यायालय ने किया अवमानना का केस दर्ज,न्यायालय के फैसले पर की थी टिप्पणी
सिरोंज एसडीएम हर्षल चौधरी के खिलाफ न्यायालय प्रथम जिला न्यायाधीश सुरेंद्र मेश्राम ने अवमानना का मुकदमा दर्ज किया है।सिरोंज न्यायालय में कपिल त्यागी विरुद्ध मध्यप्रदेश शासन प्रकरण गतिशील है, जिसमें न्यायालय द्वारा बढ़ा हुआ मुआवजा देने और कुर्की के फैसले पर सिरोंज एसडीएम ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी कर दी थी।न्यायालय ने इसे छवि धूमिल करना माना हे।