सिरोंज: बस स्टैंड स्तिथ तालाब के सीमांकन हेतु एसडीएम ने किया दल गठित,जल्द होगा सीमांकन
नगर के बस स्टेण्ड स्थित तालाब के सीमांकन को लेकर एसडीएम हर्षल चौधरी ने 7 सदस्यीय टीम गठित की।उक्त टीम में तहसीलदार संजय चौरसिया,नगर पालिका सीएमओ पवन शर्मा,राजस्व निरीक्षक अमित गुप्ता,हल्का पटवारी नीरज विश्वकर्मा,मनोज पाराशर,रामसिंह राजपूत,अभिषेक पटेरिया आदि शामिल है।अब जल्द सीमांकन कार्य शुरू होगा।