उरई: कुठोद थाना क्षेत्र में दो बाइक सवारों की भिड़ंत, एक युवक की मौत, मेडिकल कॉलेज में हुआ पोस्टमार्टम
Orai, Jalaun | May 21, 2025 बुधवार की दोपहर 2:00 बजे मेडिकल कॉलेज में मृतक के परिजनों ने बताया,दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिससे दोनों बाइक सवार युवक गिरकर घायल हुए और वही दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों ने दोनों की हालत को गंभीर बताई और मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया,जहां विनय की मौत हो गई, वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।