लोहारू: शहीदों को समर्पित सिंघानी का शौर्य महोत्सव: देशभक्ति और भाईचारे का अद्भुत संगम
गांव सिंघानी में आज शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में मुख्य कार्यक्रम पूरे जोश और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय भगासरा ने ध्वजारोहण कर एवं शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने युवाओं से शहीदों के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया।