लोहारू: रक्षा बंधन पर लोहारू सब डिपो में महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था, पुलिस और रोडवेज कर्मी तैनात
रक्षा बंधन पर्व पर हरियाणा सरकार के आदेशानुसार लोहारू सब डिपो में एसएस जयसिंह एवं स्टैंड इंचार्ज रमेश लाम्बा के नेतृत्व में रणवीर रांगी, विक्की काकड़ोली, सुभाष, सुरेन्द्र, मुकेश, रामपाल, हेतराम, रवि कुमार सहित कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई। यह व्यवस्था विशेष रूप से महिला यात्रियों, बुजुर्ग महिलाओं और छोटे बच्चों की सुविधा के लिए की गई।